logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

'xXx...' के प्रमोशन के लिए भारत आएंगे हॉलीवुड स्टार विन डीजल, दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर दी जानकारी

इसकी जानकारी दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर दी। इस वक्त दीपिका प्रमोशन के लिए टीम के साथ मैक्सिको में हैं।

Updated on: 04 Jan 2017, 10:07 AM

नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्म 'xXx : रिटर्न ऑफ जैंडर केज' को प्रमोट करने के लिए एक्टर विन डीजल भारत आएंगे। इसकी जानकारी दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर दी। इस वक्त दीपिका प्रमोशन के लिए टीम के साथ मैक्सिको में हैं।

दीपिका ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, 'विन, इंडिया बेसब्री से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है! जल्द ही मुलाकात होगी, 12 और 13 जनवरी को! हम सबका ढेर सारा प्यार! ❤'

साल 2002 में 'xXx' सीरिज की पहली फिल्म आई थी। 'xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' इस सीरिज की तीसरी फिल्म है। वहीं, दूसरी फिल्म साल 2005 में रिलीज़ हुई थी।

यह फिल्म सबसे पहले भारत में भारत में 14 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। अन्य देशों में यह 19 जनवरी को रिलीज़ होगी। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा था, 'यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि 'xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' पहले भारत में रिलीज होगी। दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले..14 जनवरी।'

आगामी इंटरनेशनल मूवी में दीपिका सेरेना अंगर की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में रूबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डॉनी येन और टोनी जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग भी कर रही हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में शाहिद कपूर उनके पति का रोल और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे।