logo-image

Dussehra 2018: Big B से काजोल तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरा की बधाई

पूरा देश आज (19 अक्टूबर) धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बधाई दी है।

Updated on: 19 Oct 2018, 03:55 PM

मुंबई:

पूरा देश आज (19 अक्टूबर) धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बधाई दी है। काजोल, रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अनिल कपूर समेत तमाम सितारों ने पारंपरिक ड्रेस पहनकर दशहरा की बधाई दी।

इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने बुराई पर अच्छाई को चुनने और महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दशहरा की बधाई। अच्छाई हमेशा बुराई पर जीतती है। मैं सभी की शांति के लिए कामना करता हूं।'

काजोल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को दशहरा की बधाई दी।

View this post on Instagram

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ 7 is the number of the day.

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

अक्षय कुमार ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा, 'यह त्योहार आपको हर तरह से सफलता प्रदान करे। खुशी और समृद्धि मिले।'

माधुरी दीक्षित ने लिखा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत हो, आज और हमेशा।'

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, 'आज सभी लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Sunny Deol: ' हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा..', जब सनी देओल के डायलॉग से हिला पाकिस्तान