Happy Birthday: बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इस खिलाड़ी एक्टर का है आज जन्मदिन
फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों के साथ शनिवार रात सेलिब्रेट किया।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के खिलाड़ी कह जाने वाले अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपनी 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर, 1967 को उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों के साथ शनिवार रात सेलिब्रेट किया। उन्हें मुंबई की एक होटल के बाहर पत्नी ट्विंकल खन्ना, बॉबी देओल, तान्या देओल, सनी दीवान और अनु दीवान के साथ देखा गया।
90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी , मोहरा और सबसे बड़ा खिलाड़ी में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड को खिलाड़ी सीरिज में कई फिल्मे दी, जिसमें उन्होंने नाम से कई एक्शन फिल्मेें की। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) जैसी फिल्में शामिल हैं।
बता दें वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फोर्ब्स मैगजीन की 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर मशहूर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी हैं। फोर्ब्स की इस सूची में अक्षय 4.05 करोड़ डॉलर सालाना कमाई के साथ 7वें नंबर पर हैं। यह कमाई एक जून 2017 से एक जून 2018 के बीच की है। उनकी यह कमाई फिल्मों के अलावा टाटा और एवरेडी समेत 20 से अधिक ब्रांड के प्रचार से हुई। सलमान ने इस दौरान 3.85 करोड़ डॉलर कमाए।
2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की।
वह पीछले कुछ समय से सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह कि फिल्मों से लोगों में जागरूकता आती है। यह एक्टर की भी जिम्मेदारी है कि वह लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करें। उनकी आगामी फिल्मों में रोबोट 2.0, गुड न्यूज, हाउसफुल और केसरी शामिल है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर