बॉक्स ऑफिस कलेक्शनः दूसरे दिन भी इरफान की 'हिंदी मीडियम' से आगे रही अर्जुन की 'हाफ गर्लफ्रेंड'
चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज के पहले दिन के साथ साथ दूसरे दिन की कमाई भी शानदार रही।
नई दिल्ली:
चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज के पहले दिन के साथ साथ दूसरे दिन की कमाई भी शानदार रही। फिल्म ने पहले ही दिन 10.27 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' बाहुबली और आईपीएल के खुमार के बीच दूसरे दिन भी 10.63 करोड़ रुपये की कमाई कर पाने में सफल रही।
फिल्म के अब तक के कुल बिजनेस की बात करें तो यह 20 करोड़ 90 लाख रुपए हो चुका है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने आंकड़ों की जानकारी दी।
#HalfGirlfriend Fri 10.27 cr, Sat 10.63 cr. Total: ₹ 20.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017
Growth on Sat: 3.51%
वैसे ज्यादातर फिल्म क्रिटिक ने फिल्म के अच्छे रिव्यू नहीं दिए लेकिन दर्शक अर्जुन और श्रद्धा की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे है।
और पढ़ें: 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' की प्रमोशन के लिए अंजलि संग मराठी चैट शो में पहुंचे सचिन तेंदुलकर
चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित 'हाफ गर्लफ्रेंड' का निर्माण मोहित सूरी, चेतन भगत और बालाजी प्रोडक्शन हाउस ने किया है।
वही अर्जुन की 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ रिलीज हुई इमरान की 'हिंदी मीडियम' के दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला।
#HindiMedium Fri 2.81 cr, Sat 4.25 cr. Total: ₹ 7.06 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017
Growth on Sat: 51.25%... EXCELLENT GROWTH!
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य