logo-image

दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी करियर के पीक पर की शादी

इन दिनों चारो तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। 'दीपवीर' को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on: 14 Nov 2018, 06:19 PM

मुंबई:

इन दिनों चारो तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। 'दीपवीर' (#DeepVeer) को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के लहंगे को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और वह करियर के पीक पर शादी करने जा रही हैं। इस लिस्ट में दीपिका अकेले नहीं हैं, बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचा रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka hopra) भी निक जोनास (Nick Jonas) का हाथ थामने जा रही हैं। पिछले साल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ सात फेरे लिए थे। ये अभिनेत्रियां अपने करियर के पीक पर शादी कर बॉलीवुड के मिथ को तोड़ रही हैं। हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हैं...

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के बाद से ही शुरू हुई थी रणवीर-दीपिका के बीच 'रासलीला'

ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की शादी में धमाकेदार परफॉरमेंस देगी ये फेमस सिंगर

श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी से की थी (फाइल फोटो)
श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी से की थी (फाइल फोटो)

साल 1996 में श्रीदेवी ने खुद से 8 साल बड़े बोनी कपूर से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। श्री उस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन थीं। उन्होंने 'नगीना', 'चांदनी', 'जुदाई', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज' और 'सदमा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शादी के बाद भी श्री ने फिल्मों को अलविदा नहीं कहा। उन्होंने 'इंग्लिश विंग्लिश' से कम बैक किया और 2017 में उनकी आखिरी मूवी 'मॉम' रिलीज हुई थी। बता दें कि इस साल फरवरी महीने में दुबई में उनका निधन हो गया था।

काजोल ने 1999 में अजय से शादी की थी (फाइल फोटो)
काजोल ने 1999 में अजय से शादी की थी (फाइल फोटो)

जब काजोल की शादी (1999) हुई, तब उनका करियर एकदम पीक पर था। अजय देवगन से सात फेरे लेने के बाद उनके करियर को लेकर कई सवाल उठाए गए, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि शादी के बाद करियर खत्म नहीं होता है। काजोल ने 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है', 'करण अर्जुन' और 'बाजीगर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शादी के बाद 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' फिल्में की। हाल ही में वह 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आई थीं।

ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की (फाइल फोटो)
ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की (फाइल फोटो)

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'धूम 2' जैसी हिंदी फिल्मों समेत तेलुगू, तमिल, बंगाली और इंग्लिश मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। ऐश ने 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में एक बार फिर ग्लैमर का तड़का लगाया। फिर वह 'फन्ने खां' में भी नजर आईं।

2012 में शादी के बंधन में बंधे करीना और सैफ (फाइल फोटो)
2012 में शादी के बंधन में बंधे करीना और सैफ (फाइल फोटो)

करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया। वह अभी भी उतनी ही ग्लैमरस हैं, जितना तैमूर के जन्म होने से पहले थीं। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया भी था कि सैफ अली खान खुद उन्हें कमबैक करने के लिए मोटिवेट करते थे। सैफ-करीना पहले अफेयर, फिर लिव-इन और पांच साल के रिलेशनशिप के बाद 2012 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की मुलाकात 'ओमकारा' के सेट पर हुई। फिर 'टशन' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। करीना ने 'जब वी मेट', '3 इडियट्स', 'रावन' और 'बॉडीगार्ड' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी। अभी भी वह कई प्रोजक्ट्स में बिजी हैं।

अनुष्का ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली संग सात फेरे लिए (फाइल फोटो)
अनुष्का ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली संग सात फेरे लिए (फाइल फोटो)

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। फिर उन्होंने 2015 में 'एनएच 10' फिल्म से प्रोडक्शन में डेब्यू किया। 2016 में उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर खूब तारीफें बटोरी। 2017 में करियर के पीक में उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद भी वह फिल्मों में बिजी हैं। वरुण धवन के साथ उनकी 'सुई धागा' रिलीज हुई। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आने वाली हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मई महीने मेें शादी की (फाइल फोटो)
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मई महीने मेें शादी की (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद वह रणबीर कपूर के साथ 'संजू' फिल्म में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। सोनम ने भी इस मिथ को तोड़ दिया है कि शादी के बाद अभिनेत्री का करियर खत्म हो जाता है। आनंद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ-साथ वह अगले साल 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नजर आने वाली हैं।