#2Point0 के अक्षय कुमार ही नहीं, बॉलीवुड के ये टॉप 5 एक्टर भी निभा चुके हैं विलेन का किरदार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की '2.0' गुरुवार को सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं और फैंस उनके लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
मुंबई:
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की '2.0' गुरुवार को सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं और फैंस उनके लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुबह से ही #2Point0FromToday ट्रेंड कर रहा है। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर भी निगेटिव रोल निभाकर अपनी धाक जमा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी की रस्में शुरू, जेठानी सोफी टर्नर पर टिकी सबकी निगाहें
अक्षय कुमार किसी फिल्म में पहली बार विलेन का किरदार नहीं निभा रहे हैं। जी हां, अक्की 1997 में रिलीज हुई 'अफलातून', 'खिलाड़ी 420' (2000), 'अजनबी' (2001) और 'तस्वीर 8x10' (2009) में विलेन बन चुके हैं। एक खास बात यह है कि इन चारों फिल्मों में सिर्फ 2 मूवी ही हिट हुई थी, बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं।
बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि शाहरुख खान ने विलेन का किरदार निभाकर ही अपनी पहचान बनाई थी। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल ने शाहरुख को फिर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया।
आमिर खान ने 1995 में पहली बार 'आतंक ही आतंक' फिल्म में विलेन का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में नकारात्मक किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था।
फिल्मों में अमिताभ बच्चन को आपने ज्यादातर हीरो बनते ही देखा होगा, लेकिन 1971 में बिग बी ने 'परवाना' फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'आंखें' फिल्म में भी नेगेटिव रोल प्ले किया था।
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन भी 'बदलापुर' (2015) में नेगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं। खास बात यह है कि 'जुड़वा 2', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' जैसी फिल्मों में हीरो बन चुके वरुण को 'बदलापुर' फिल्म से ही पहचान मिली।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य