logo-image

भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में शामिल

भूमि ने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं विक्की कौशल 'मसान' फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके हैं।

Updated on: 05 Feb 2018, 02:49 PM

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' की सूची में जगह बनाई है। भूमि के अनुसार, यह उपलब्धि उनके लिए बहुत खास है।

फोर्ब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची जारी की है।

भूमि ने लिखा, 'फोर्ब्स इंडिया इस सम्मान के लिए शुक्रिया। वास्तव में ऐसे अद्भुत लोगों के साथ इस सूची का एक हिस्सा बनना खास है।'

ये भी पढ़ें: राजस्थान: जज के लिए आज होगी 'पद्मावत' की स्पेशल स्क्रीनिंग

भूमि के अलावा इस सूची में विक्की कौशल, मिथिला पालकर और गायक जुबिन नौटियाल भी शामिल हैं।

फिल्म 'मसान' के अभिनेता विक्की ने ट्वीट कर कहा, 'यह सम्मान देने के लिए शुक्रिया फोर्ब्स इंडिया।'

 

#ForbesIndia30U30 @forbes

A post shared by Mithila Palkar (@mipalkarofficial) on Feb 4, 2018 at 7:52pm PST

भूमि ने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में रिलीज हुई 'शुभ मंगल सावधान' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में उनकी एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई थी।

ये भी पढ़ें: जीवनसाथी को चुस्त-दुरुस्त देखना है तो पहले खुद घटाएं वजन