logo-image

VIDEO: फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का पहला गाना रिलीज

इन दिनों बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों के गानों का रीमेक बनाने का ट्रेंड जोरों पर हैं। इस फेह​रिस्त में एक ओर गाना जुड़ गया है, जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। इस रीमेक को दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है।

Updated on: 03 Aug 2017, 09:33 PM

नई दिल्ली:

अभिनेता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह गाना प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह की 2001 में आई फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' का है, जिसके बोल हैं 'अज मेरा जी करदा'। जी हां, यह गाना आपको एक बार फिर से 'लखनऊ सेंट्रल' में सुनने को मिलेगा।

इन दिनों बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों के गानों का रीमेक बनाने का ट्रेंड जोरों पर हैं। इस फेह​रिस्त में एक ओर गाना जुड़ गया है, जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज में गाया था और अब इस रीमेक को दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है। गाने को कुमार ने लिखा है, वहीं अर्जुना हरजाई ने कंपोज किया है।

और पढ़ें: 'पैडमेन' का पोस्टर रिलीज, साइकिल चलाते हुए नजर आए अक्षय कुमार

गाने की शुरुआत जेल से भागने वाले प्लान से होती है। इसमें फरहान अख्तर बोलते हैं कि प्लान तो भागने का है पर सपना बैंड बनाने का है। सबके जुबान पर एक ही नाम किसन होगा। इसके बाद फरहान का बैंड 'कावां कावां' गीत गाने लगते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर रंजीत तिवारी हैं, जिसका निर्माण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

और पढ़ें: VIDEO: 'लखनऊ सेंट्रल' का ट्रेलर रिलीज, जानें फरहान अख्तर कैसे पहुंचे जेल