सिंपल नहीं स्यापा है सोनम कपूर की लव स्टोरी, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर आउट
'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के बाद सोनम कपूर की नई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।
मुंबई:
'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के बाद सोनम कपूर की नई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।
इस फिल्म में पहली बार सोनम अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली है ।
इस फिल्म का टाइटल अनिल कपूर की 1994 की फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' के फेमस गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के नाम पर रखा गया है।
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत भी इसी गाने से होती और उसके बाद रील घूम कर सीधे साल 2018 में पहुंच जाती है। जहां सोनम कहती है 'ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही होता है। अगर न हो तो लव स्टोरी में फील कैसे आएगी'।
फिल्म के टीजर में अनिल और सोनम कपूर के बीच कई इमोशनल सीन है, जहां वह खुश और उदासी से भरे नजर आ रहे है। अनिल के अलावा फिल्म में राजकुमार राव औऱ जूही चावला भी है। जूही भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
बेटी सोनम के साथ ही नहीं अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन की अगली फिल्म बिंद्रा में भी नजर आएंगे। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बायोपिक बनने वाली है।
इस फिल्म की मुख्य भूमिका हर्षवर्धन कपूर निभाने वाले हैं। वहीं अनिल अभिनव के पिता ए एस बिंद्रा की भूमिका में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से जुड़ीं जूलिया रॉबर्ट्स, देखें क्या लिखा पहला पोस्ट...
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर