दिशा पटानी: अपनी फिल्मे नहीं देखी, कैसे करूं खुद को जज
2016 की 'एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में आईं। इसके बाद वह 'कुंग फू योगा' और 'बागी 2' में नजर आईं।
नई दिल्ली:
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि वह अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती। यहां तक की उन्हें अपनी ही फिल्में देखने में शर्म आती हैं। दिशा ने वर्ष 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2016 की 'एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में आईं। इसके बाद वह 'कुंग फू योगा' और 'बागी 2' में नजर आईं।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी कला में निखार किया है? इस पर दिशा ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, 'मैं अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती। मैं बहुत शर्मिले स्वभाव की हूं। मैंने कभी अपनी फिल्में नहीं देखी इसलिए मुझे नहीं पात लेकिन यकीनन मैं फिल्म निर्माण के इस पूरे परिवेश में सहज हो रही हूं।'
और पढ़ें- रेड बिकिनी में दिशा पटानी ने चढ़ाया पारा, इंटरनेट पर वायरल हुआ हॉट अवतार
'भारत' अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है। इसमें कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य