हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की 'बायोपिक' में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू
दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर अनुष्का शर्मा के साथ उनकी अगली मूवी 'फिल्लौरी' रिलीज हुई थी। अब 'अर्जुन पटियाला' उनकी अपकमिंग मूवी है।
मुंबई:
हिंदी फिल्म जगत में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ अब हॉकी के दिग्गज संदीप सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे. दिलजीत ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें आधी तस्वीर दिलजीत की तो आधी संदीप सिंह की नजर आ रही है.
'उड़ता पंजाब' फिल्म से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह हॉकी के दिग्गद संदीप सिंह की बायोपिक में अहम किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के दो पोस्टर आउट हो चुके हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी की फिल्म 'सूरमा' का पोस्टर आउट हो गया है। यह बायोपिक हॉकी के दिग्गद संदीप सिंह पर बनी है।'
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों पर कंट्रोवर्सी का लंबा इतिहास रहा है
Diljit Dosanjh, Taapsee Pannu and Angad Bedi in #Soorma... Based on hockey legend Sandeep Singh... Directed by Shaad Ali... Produced by Sony Pictures Networks Productions, Chitrangda Singh and Deepak Singh... 29 June 2018 release... First look poster: pic.twitter.com/rX4Toho2QY
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 28, 2017
ट्वीट में आगे लिखा है, 'फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।'
Teaser poster of Sony Pictures Networks Productions’ next film based on hockey legend Sandeep Singh... Diljit Dosanjh to play title role... Directed by Shaad Ali... Produced by SPNP, Chitrangda Singh, Deepak Singh... First look out tomorrow. pic.twitter.com/HyWWm8JCSV
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 27, 2017
बता दें कि दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर भी नजर आए थे। फिर अनुष्का शर्मा के साथ उनकी अगली मूवी 'फिल्लौरी' रिलीज हुई थी। अब 'अर्जुन पटियाला' उनकी अपकमिंग मूवी है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बेघर होने की ये है वजह
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि