'धूम' एक्टर उदय चोपड़ा को पहचानना हुआ मुश्किल, 4 साल पहले की थी आखिरी फिल्म
44 साल के उदय को आखिरी बार आमिर खान की 'धूम 3' (2013) में देखा गया था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
मुंबई:
'धूम' (2004) फिल्म में कॉमेडी के साथ स्टंट करते या फिर 'मोहब्बतें' (2000) में रोमांस करते उदय चोपड़ा आपको याद हैं ना? लेकिन अब उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया है।
दरअसल यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उनकी दाढ़ी सफेद है और वजन काफी बढ़ा हुआ है। उदय पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
ये भी पढ़ें: कंगना के आरोपों पर ऋतिक का पलटवार, कहा- कोई रिश्ता नहीं था
44 साल के उदय को आखिरी बार आमिर खान की 'धूम 3' (2013) में देखा गया था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Could you guess who is he? Well, that is #UdayChopra
A post shared by Ashokanil Multiplex (@ashokanilmultiplex) on Oct 4, 2017 at 5:16am PDT
कुछ समय पहले उदय और नरगिस फाखरी के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, नरगिस ने किसी भी रिश्ते से साफ इनकार किया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले फरदीन खान, हरमन बावेजा और महिमा चौधरी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इनमें सभी एक्टर्स काफी उम्रदराज लग रहे थे।
ये भी पढ़ें: पाक-चीन पर IAF चीफ धनोआ बोले, युद्ध के लिए लिए हमारी क्षमता पर्याप्त
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य