logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

तीन महीने बाद इटली में सात फेरे लेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इस एक्टर ने कर दिया कंफर्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है।

Updated on: 14 Aug 2018, 11:49 PM

मुंबई:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। जी हां, फिल्मफेयर की एक पोस्ट के अनुसार, बॉलीवुड का यह मशहूर जोड़ा 20 नवंबर को सात फेरे लेगा। इसके साथ ही एक्टर कबीर बेदी ने भी ट्विटर पर मुहर लगा दी है।

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दीपिका-रणवीर भी डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। इस समारोह में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे। दोनों के ही घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जॉनी लीवर के बेटे जेसी की फोटो हुई वायरल, 6 पैक एब्स के साथ बॉलीवुड डेब्यू को हैं तैयार

वहीं, दूसरी तरफ एक्टर कबीर बेदी ने भी ट्विटर पर दोनों को शादी की बधाईयां देते हुए इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

इटली में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे, जिसमें पूरे देश की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

बता दें कि इसके पहले कहा जा रहा था कि दोनों 10 नवंबर को शादी करेंगे।

ये भी पढ़ें: क्या अगले साल रणबीर कपूर से शादी करने जा रही हैं आलिया भट्ट! एक्ट्रेस ने दिया जवाब

कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका रणवीर का हाथ थामकर फ्लोरिडा की सड़कों पर घूम रही थीं।