logo-image

VIRAL: विदेश की सड़कों पर हाथ थामकर घूमते दिखे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर-दीपिका इसी साल नवंबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों इटली में सात फेरे लेंगे।

Updated on: 01 Aug 2018, 08:19 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के बाद सभी की नजरें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर टिकी हुई हैं। जी हां, पिछले कई महीनों से इनकी शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी तमाम तरह की अफवाहों से दूर एक-दूसरे का हाथ थामे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। 

दीपिका और रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों विदेश में हैं और छुट्टियां मना रहे हैं।

खबरों की मानें तो दीपिका-रणवीर साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर-दीपिका इसी साल नवंबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों इटली में सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: अगस्त में फिल्मों का लगेगा मेला, एक्शन से लेकर कॉमेडी का तड़का