logo-image

डेजी शाह ने जन्मदिन से पहले एनजीओ के साथ मनाया जश्न

अभिनेत्री डेजी शाह ने अपनी मां के साथ एनजीओ स्माइल फाउंडेशन पहुंचकर अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यहां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिम्न मनाया

Updated on: 25 Aug 2018, 03:50 PM

मुंबई:

अभिनेत्री डेजी शाह ने अपनी मां के साथ एनजीओ स्माइल फाउंडेशन पहुंचकर अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यहां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिम्न मनाया। उनका 34वां जन्मदिन शनिवार यानी आज है। 'जय हो' अभिनेत्री ने शनिवार को अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह बच्चों के साथ डांस करती और केक काटती नजर आ रही हैं।

डेजी ने कहा, 'स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ शानदार समय बिताया। वे बहुत-ही प्यारे हैं। यह पहली बार है जब मैंने इन प्यारे बच्चों के साथ अपने जन्मदिन से एक दिन पहले जश्न मनाया।'

उन्होंने कहा, 'मैंने उनके साथ बहुत मजे किए। उन्होंने गाया, डांस किया और मुझसे बचपन की यादों के बारे में पूछा। इस तरह के क्षण जीवन को शानदार बनाते हैं।'

और पढ़ें- रक्षा बंधन 2018 : जानें बॉलीवुड में किन भाई-बहनों के बीच है गहरा रिश्ता

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपनी, मां और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियों पोस्ट की।