logo-image

जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह 27 साल बाद फिर छेड़ेंगी सुरों की तान

संकट मोचन मंदिर में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 11 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके से शुरू होगा।

Updated on: 10 Apr 2017, 02:08 PM

नई दिल्ली:

मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह एक बार फिर से संगीत की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इससे आज की युवा पीढ़ी भी उनकी आवाज से रूबरू हो सकेगी।

स्वर्गीय जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह 27 साल बाद वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में सुरों की तान छेड़ेंगी। वह 15 अप्रैल को संकट मोचन मंदिर में होने वाले संगीत समारोह से फिर से सबको अपना दीवाना बनाने वाली हैं।

संकट मोचन मंदिर में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 11 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर फ्लाइट विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने ली चुटकी

बता दें कि साल 1990 में अपने जवान बेटे की एक हादसे में हुई मौत के बाद से चित्रा ने गजल गाना छोड़ दिया था। लेकिन एक बार फिर से वह मंच गायिकी की शुरुआत वाराणसी से कर रही हैं।

खबरों की मानें तो, चित्रा सिंह का मंच पर आना एक बड़ी बात होगी साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि चित्रा पति जगजीत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग करेंगी। चित्रा लंबे समय से अपने पति जगजीत सिंह के लिए भारत सरकार से भारत रत्न की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखें श्रद्धा कपूर और अर्जुन की लव केमिस्ट्री

वहीं दूसरी ओर 16 अप्रैल को कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की तीसरी पीढ़ी रागिनी महाराज के साथ सिंहनी कुलकर्णी का कथक होगा। उनके साथ सेक्सोफोन बजाने के लिए जार्ज ब्रुक खास तौर पर अमेरिका से आ रहे हैं।

वायलिन पर दीपक पंडित और तबले पर उस्ताद साबिर खां होंगे। मुंबई से अजय पोहनकर के गायन संग अभिजीत पोहनकर विद्युत वीणा बजाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'बेगम जान' झारखंड में Tax Free, इतने करोड़ की मिली छूट