logo-image

चेतन भगत की बुक 'फाइव प्वाइंट समवन' DU के सिलेबस में हुई शामिल

मशहूर लेखक और उपन्यासकार चेतन की किताब पर काई पो छे (2013 और 2 स्टेट्स (2014) जैसी फिल्में बन चुकी हैं।

Updated on: 25 Apr 2017, 08:56 AM

नई दिल्ली:

मशहूर लेखक-उपन्यासकार चेतन भगत की नॉवेल अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स क्लास में भी पढ़ सकेंगे। चेतन की फाइव प्वाइंट समवन (Five Point Someone) को इंग्लिश ऑनर्स के पॉपुलर फिक्सन कोर्स में जुलाई से शामिल किया जा रहा है।

चेतन भगत ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी किताब को डीयू ने अपने कोर्स में शामिल किया है। साहित्य का मतलब खुले दिमाग का होना है, क्लासिक्स के साथ-साथ समकालीन भी पढ़ना।'

ये भी पढ़े: क्रिकेटर जहीर खान ने सागरिका घाटगे संग की सगाई, ट्विटर पर साझा की तस्वीर

ट्वीट के बाद ट्रोल हुए चेतन भगत

इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्विटर पर चेतन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में चेतन ने ट्वीट किया, 'मेरे लिए अच्छा साहित्य वह है, जो लोगों के दिल को छू जाए। चाहे वह अभी का हो या फिर पुराना..। यह वो चीज नहीं है, जो एलीट क्लब तय करता है।'

खबरों के मुताबिक, इस किताब की कहानी पर ही आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' आधारित थी। वहीं पाठ्यक्रम में जेके राउलिंग की 'हैरी पॉटर और पारस पत्थर' (Harry Potter and the Philosopher's Stone) भी शामिल है। गौरतलब है कि इस पर शानदार हॉलीवुड फिल्म बनी हुई है।

7 मिलियन बिक चुकी हैं कॉपियां

चेतन भगत के नॉवेल्स की करीब 7 मिलियन कॉपियां बिक चुकी हैं। साल 2008 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने चेतन को भारतीय इतिहास में अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यासकार बताया था।

ये भी पढ़े: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये 6 मजेदार जवाब आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट

'हाफ गर्लफ्रेंड' होने वाली है रिलीज

मशहूर लेखक और उपन्यासकार चेतन की किताब पर 'काई पो छे' (2013 और '2 स्टेट्स' (2014) जैसी फिल्में बन चुकी हैं। जल्द ही उनकी किताब पर आधारित फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज होने वाली है, जिसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल निभा रहे हैं।

पिछले साल लॉन्च की नई किताब

लेखक चेतन भगत ने 1 अक्टूबर 2016 को अपना नया नॉवेल 'वन इंडियन गर्ल' (One Indian Girl) पब्लिश किया। इसके पहले वह 'द थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' (The 3 Mistakes of My Life) और 'वन नाइट एट द कॉल सेंटर' (One Night @ the Call Center) जैसी मशहूर नॉवेल्स लिखी हैं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)