Alert! क्रिसमस 2018 पर हो सकती है शाहरुख खान, सुशांत राजपूत और रनवीर सिंह में भिड़ंत
क्रिसमस 2018 पर आमिर के बजाय शाहरुख खान, सुशांत राजपूत और रनवीर सिंह की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं।
नई दिल्ली:
ये तो सभी जानते हैं कि ईद पर जिस तरह सलमान खान का जलवा होता वहीं क्रिसमस में आमिर खान छा जाते हैं। लेकिन अगले साल का क्रिसमस थोड़ा अलग होगा। जी हां, क्रिसमस 2018 पर आमिर के बजाय शाहरुख खान, सुशांत राजपूत और रनवीर सिंह की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं।
शाहरुख की 'ड्वार्फ', रनवीर सिंह की 'टेंपर' के अलावा सुशांत राजपूत-सारा अली खान की केदारनाथ क्रिसमस 2018 के वीकेंड यानि 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी।
'ड्वार्फ' का निर्देशन आंनद एल राय करेंगे। जिसमें शाहरूख पहली बार बौने की भूमिका में होंगे। 'टेंपर' का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे, यह जूनियर एनटीआर की ब्लाक ब्लस्टर फिल्म का रीमेक हैं। वहीं 'केदारनाथ' का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
ऐसे में क्रिसमस 2018 वीकेंड पर धमाकेदार टक्कर होने का अंदाजा हैं। हालांकि इनमें से किसी की रिलीज डेट में बदलाव इस टक्कर को रोक भी सकती है।
इसे भी पढ़ें: सारा अली खान -सुशांत राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज डेट आउट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य