logo-image

Bigg Boss 10, 28 NOVEMBER: वाइल्ड कार्ड एंट्री प्रियंका जग्गा ने जीता डूम टास्क

'बिग बास' में सोमवार को 42 वें दिन चार सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। 'बिग बास' के घर में आये इन नये सदस्यों में प्रियंका जग्गा, जैसन शाह, एलीना कजान और साहिल को जेल के अंदर रखा गया है।

Updated on: 29 Nov 2016, 12:10 AM

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' में सोमवार को 42 वें दिन चार सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। 'बिग बॉस' के घर में आये इन नये सदस्यों में प्रियंका जग्गा, जैसन शाह, एलीना कजान और साहिल को जेल के अंदर रखा गया है।

घर में जगह बनाने के लिए चारों को डूम टास्क दिया गया है, जो उन्हें नॉमिनेटिड सदस्यों के साथ करना है। इस डूम में उन्हें रहने होगा, जो सबसे पहले डूम से बाहर निकलेगा वह नॉमिनेट हो जाएगा।

एक डूम के अंदर राहुल और साहिल, दूसरे में प्रियंका के साथ वानी, तीसरे में गौरव के साथ जैसन शाह है और चौथे में नीतिभा के साथ एली है। इस दौरान वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं। यहां तक की वॉशरूम में भी नहीं जा सकते हैं।

अभी तक पहले डूम से निकले राहुल, दूसरी से निकले एली, तीसरे से निकले जैक्सन वहीं चौथे डूम से वानी निकल गई हैं। कुल मिलाकर प्रियंका जग्गा ने यह टास्क जीत लिया है।