logo-image

BIG BOSS 10: बानी, गौरव चोपड़ा और मोनालिसा हुए नॉमिनेट

बानी, गौरव चोपड़ा और मोनालिसा को घरवालों ने नोमिनेट किया है।

Updated on: 20 Dec 2016, 12:03 AM

नई दिल्ली:

बानी ने कहा वह गौरव चोपड़ा पर कभी विश्वास नहीं कर सकती क्योंकि उनकी वजह से वह आज नॉमिनेशन में हैं। जबकि गौरव चोपड़ा ने कहना है कि वाणी उन्हें गलत समझ रही है, उन्होंने हमेशा बानी का अच्छा चाहा है।

मोनालिसा घर में आज भावुक हो गई। उन्होंने अपने प्रेमी को भावुक संदेश देते हुए अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी।

प्रियंका जग्गा ओम स्वामी को समझाती हुई नजर आई कि उन्हें ऐसी रणनीति के तहत शो में आगे बढ़ना चाहिए जिससे उनकी छवि खराब न हो और वह दर्शकों का मनोरंजन करे।

बिग बॉस ने घरवालों को यूसी ब्राउज़र ट्रेंडिंग पार्टनर एक्टिविटी टास्क दिया। मनवीर गुज्जर, मोनालिसा और रोहन इस टास्क के विजेता रहे। जीते हुए लोगों को बिग बॉस ने शो के ट्रेंडिग वीडियो देखने का इनाम दिया।


मनवीर गुज्जर बानी और गौरव चोपड़ा के बीच उनको लेकर हुई बातचीत पर गुस्सा हो गए। बानी से उनकी तू-तू मैं-मैं  हुई।

बानी ने अपना बचाव करते हुए कहा यह काफी पहले उन्होंने कहा था पर मनवीर उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।

घरवालों ने गौरव चोपड़ा से भी बहस की और उन्हें गलत कहा। मोनालिसा ने उन्हें बोरिंग इंसान कहा।

मनु पंजाबी ओम स्वामी पर गुस्सा होते नजर आए। जिसके जवाब में ओम स्वामी भी अपना आपा खोते हुए अपना कुर्ता उतार कर अपनी माला निकाल ली।

इसके बाद घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। कप्तान लोपा ने बानी को नॉमिनेट किया और वह अगले हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए सीधे नॉमिनेट हो गई।

बानी, गौरव चोपड़ा और मोनालिसा को घरवालों ने नोमिनेट किया है।