निक जोनस को लेकर भूमि पेडनेकर ने कहा कुछ ऐसा कि जल-भुन सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
भूमि जल्द ही सोनचिड़िया में नजर आएंगी. 8 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे.
नई दिल्ली:
करण जौहर के फेमस सेलिब्रेटी चैट शो में अब तक कई स्टार्स मेहमान बनकर आ चुके हैं. जहां ये सितारे अपने दिल की बात लोगों से शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में करण के इस शो में मेहमान बनकर भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव पहुंचे. शो के दौरान दोनों ही स्टार्स ने कई चौका देने वाले मजेदार खुलासे किए. लेकिन इस बीच भूमि पेडनेकर ने एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर प्रियंका चोपड़ा चौक सकती हैं.
दरअसल, 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने भूमि पेडनेकर से पूछा कि वह किस एक्ट्रेस के पति को डेट करना चाहती हैं। इसका जवाब देते हुए भूमि ने कहा- 'मैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को डेट करना चाहूंगी। वह बहुत अच्छे हैं। उनका गाना सुनते ही मैं बड़ी हुई हूं। भूमि यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि वह अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली को भी डेट करना चाहती हैं.
A never before seen look at one of @bhumipednekar's audition tapes! #KoffeeWithKaran #KoffeeWithBhumi #KoffeeWithRaj pic.twitter.com/ujq834GLAC
— Star World (@StarWorldIndia) January 27, 2019
वहीं करण के इस सवाल पर राजकुमार राव ने दीपिका पादुकोण को डेट करने की इच्छा जाहिर की.
बता दें कि भूमि जल्द ही सोनचिड़िया में नजर आएंगी. 8 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं राजकुमार राव एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सोनम कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे. कंगना रनौत के साथ 'मेंटल है क्या' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई पोस्टर्स आ चुके हैं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए