logo-image

नशे में धुत इस भोजपुरी सुपरस्टार ने एक्ट्रेस को बुरी तरह पीटा, दीवार पर पटका सिर

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर पवन सिंह इन दिनों विवादों की सुर्ख़ियों में छाये हुए है। 'लॉलीपॉप लागेलु' सिंगर की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है।

Updated on: 01 Apr 2018, 07:55 PM

नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर पवन सिंह इन दिनों विवादों की सुर्ख़ियों में छाये हुए है। 'लॉलीपॉप लागेलु' सिंगर की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है।

खबरों के मुताबिक, पवन सिंह ने शराब के नशे में कथित रूप से अपनी को-स्टार को बुरी तरह से पीटा। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर हीरोइन अक्षरा सिंह की पवन सिंह ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

पत्रकार शशिकांत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे उन्होंने यह हैरान कर देने वाली जानकारी दी। भोजपुरी सुपरस्टार ने सिलवासा के होटल में अक्षरा की जमकर पिटाई की।

जब होटल के कर्मचारी अक्षरा को बचाने आये तब पवन सिंह ने एक्ट्रेस के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से टकरा दिया। शशिकांत ने अपने पोस्ट में कई चौंका देने वाली बातें लिखी।

और पढ़ें: इरफ़ान खान की 'ब्लैकमेल' देख खुश हुए बिग बी, ट्वीट कर कही यह बात

पढ़ें यह पोस्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बारे में सूत्रों से खबर आ रही है कि पवन सिंह शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की । इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह का बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से टकरा दिया। अक्षरा और पवन सिंह यहां सिलवासा में एक फिल्म की शुटिंग कर रहे हैं। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे घटी। सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुयी है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं। इस मारपीट की घटना के बारे में मेरे सूत्रों ने दावा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे और वे अपने कमरे से बाहर निकलने लगे उस समय उन्हे अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होने अक्षरा सिंह को गाली देते हुये उनके साथ मारपीट किया। पवन सिंह की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ भी वहां पहुंचे जिसके बाद अंहकार में चूर इस सुपरस्टार ने फिर अक्षरा सिंह की पिटाई की। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं मगर रात हो गया था और उन्हे गाड़ी खुद चलाते हुये आना था जिसके कारण वे होटल में रुक गयीं कि सुबह जायेंगी मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट किया। आपको बतादें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम प्रेम प्रसंग में काफी उछला था। कई कार्यक्रमों में पवन सिंह ने लोगो से अक्षरा सिंह का परिचय यह कहते हुये कराया था कि यह आपकी भाभी हैं। मगर इसी बीच अचानक पवन सिंह ने शादी कर लिया जिसके बाद पूरी इंडस्ट्रीज चौक गयी थी। फिलहाल पवन सिंह द्वारा एक महिला अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बेरहमी से की गयी मारपीट की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है। इस स्टार ने अक्षरा सिंह के बारे में कई कार्यक्रमों में कहा था कि यह मेरा प्यार है। फिलहाल मारपीट की इस घटना से अक्षरा सिंह पर क्या बीत रही होगी यह तो वही जानें मगर पवन सिंह द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने की घटना वाकई काफी शर्मनाक है।

और पढ़ें: ब्राइडल अवतार में कैटरीना के साथ नज़र आई इसाबेल, इंटरनेट पर छाया दोनों बहनों का लुक

गौरतलब है कि मार्च में भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया की ज्योति सिंह के साथ सात फेरे ले लिये थे। उन्होंने गुपचुप दूसरी शादी रचाई थी।

बिहार के आरा के रहने वाला पवन सिंह ने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम किया है। 2008 में पवन सिंह का एल्बम 'लॉलीपॉप लैगेलू' काफी हिट रहा था।

और पढ़ें: अजय देवगन की 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर हिट, 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म