कोलकाता: मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका चौहान की सड़क हादसे में मौत, TV एक्टर विक्रम गंभीर रूप से घायल
सोनिका पश्चिम बंगाल की मशहूल मॉडल थीं। उन्होंने कई बड़े फैशन शो और विज्ञापनों में काम किया था।
कोलकाता:
मॉडल और एक्ट्रेस सोनिका चौहान की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ दोस्त और टीवी एक्टर विक्रम चटर्जी कार में साथ बैठे थे, जो घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के रासबेही एवेन्यू के पास सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ है। कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम के सिर में गंभीर चोट लगी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़, ईशनिंदा का मामला दर्ज
West Bengal: Bengali actor Bikram Chattopadhya's car met with an accident near Lake Mall,Kolkata;his co-passenger, model Sonika Chauhan died pic.twitter.com/ZnLceB0aia
— ANI (@ANI_news) April 29, 2017
डॉक्टरों ने बताया कि विक्रम अब खतरे से बाहर हैं। सिटी स्कैन के बाद उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी है।
WB: Bengali actor Bikram admitted in the hospital with serious injuries, co-passenger model Sonika died after an accident in Kolkata. pic.twitter.com/sjdmIY3dWr
— ANI (@ANI_news) April 29, 2017
ये भी पढ़ें: बाहुबली 2 रीव्यू: हर एक सीन है पैसा वसूल, जोशीले प्रभास की हर एंट्री पर दर्शकों ने खूब बजाई तालियां
गौरतलब है कि 28 साल की सोनिका पश्चिम बंगाल की मशहूल मॉडल थीं। उन्होंने कई बड़े फैशन शो और विज्ञापनों में काम किया था। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग में उन्होंने एंकरिंग भी की थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य