logo-image

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने तीन दिन मे कमाए 43.05 करोड़ रुपए

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर जो जादू चला वह तीसरे दिन भी कायम है। अब तक फिल्म ने तीन दिन में 43.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Updated on: 13 Mar 2017, 03:02 PM

नई दिल्ली:

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर जो जादू चला वह तीसरे दिन भी कायम है। अब तक फिल्म ने तीन दिन में 43.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फिल्म के बारे में लिखा, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए यह  बेहतरीन हफ्ता रहा है। फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।'

अगले ट्विट में उन्होंने फिल्म की हर दिन के हिसाब से कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने लिखा,' 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने शुक्रवार को 12.25 रुपए, शनिवार 14.05 करोड़ और रविवार को 16.0.5 करोड़ रुपए कमाए हैं।

#BadrinathKiDulhania Fri 12.25 cr, Sat 14.75 cr, Sun 16.05 cr. Total: ₹ 43.05 cr. India biz. EXCELLENT!

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2017

और पढ़ें: भारतीय कप्तान विराट कोहली का होली पर 'पशु प्रेम', जानवरों को परेशान न करने का दिया संदेश