असम के बारे में लोगों को कम जानकारी : प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि असम के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को कम जानकारी है। उन्हें उम्मीद है कि असम के बारे में पर्याप्त जानकारी लोगों को दिए जाने के बाद इसमें सुधार आएगा।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि असम के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को कम जानकारी है। उन्हें उम्मीद है कि असम के बारे में पर्याप्त जानकारी लोगों को दिए जाने के बाद इसमें सुधार आएगा। प्रियंका ने असम पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किए जने के बाद शनिवार को यह बात कही।
प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है, जिससे अभी तक भारत के लोग अनजान हैं। उम्मीद है कि मैं असम की खूबसूरती और संस्कृति को विश्व पटल पर रख पाऊंगी।'
प्रियंका ने कहा, 'मैं सोचती हूं कि भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पेश करने के लिए असम के पास क्या है। मैंने इस पर टीम के साथ मिलकर काफी विचार-विमर्श किया और अब मैं असम को न केवल भारत बल्कि विश्व पटल पर ले जाने के बारे में सोच रही हूं। मैं असम पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा