logo-image

Asian games 2018: विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड तो बोल पड़ें आमिर खान- 'म्हारी छोरियां छोरियों से कम हैं के!'

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भारत की महिलाओं की ताकत बताते हुए सराहना की।

Updated on: 21 Aug 2018, 12:15 PM

मुंबई:

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भारत की महिलाओं की ताकत बताते हुए सराहना की। विनेश की चचेरी बहन गीता फोगट और बबीता कुमारी पर बनी फिल्म में काम कर चुके आमिर ने ट्वीट कर कहा, 'एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए विनेश को बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। म्हारी छोरियां छोरियों से कम हैं के!'

विनेश ने सोमवार को जकार्ता में 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।

महिला सशक्तिकरण के समर्थक अमिताभ ने लिखा, 'जय हिंद!'

उन्होंने कहा कि सभी को भारत की महिलाओं पर गर्व है और विनेश की जीत ने उनका गौरव बढ़ाया।

अन्य सितारों ने भी इस जीत पर बधाई दी।

अक्षय कुमार : एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट को बधाई!

रविना टंडन : एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान! पूरे देश को आप पर गर्व है! विनेश फोगाट को बधाई।

फरहान अख्तर : महिला कुश्ती में स्वर्ण जीतने के लिए विनेश फोगाट को बधाई।

प्रीति जिंटा : एशियाई गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पहलवान विनेश फोगाट को बधाई।

वरुण धवन : विनेश को बधाई। आपको स्वर्ण पदक ग्रहण करते देख गर्व हुआ।