logo-image

आशुतोष गोवारिकर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ पर बनाएंगे फिल्म, अर्जुन कपूर का होगा अहम रोल

पानीपत के मैदान पर ऐसी तीन ऐतिहासिक लड़ाईयां लड़ी गईं, जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदलकर रख दी।

Updated on: 07 Dec 2017, 02:44 PM

मुंबई:

'लगान', 'जोधा अकबर' और 'मोहनजोदड़ो' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर अब एक और मूवी लाने वाले हैं। इसमें अर्जुन कपूर और संजय दत्त अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ पर आधारित होगी।

पानीपत के मैदान पर ऐसी तीन ऐतिहासिक लड़ाईयां लड़ी गईं, जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदलकर रख दी। पानीपत की तीसरी और अंतिम लड़ाई 250 साल पहले 1761 को मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ और अफगानी सेनानायक अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई थी।

इस लड़ाई में मराठों की बुरी तरह से हार हुई थी। इसके बावजूद पूरा देश मराठों के शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष पर गर्व करता है।

बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक बन रही है, जिसमें रणबीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर इन दिनों 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss: शिल्पा शिंदे की मां की घर में एंट्री, इस वजह से रोए घरवाले