अनुष्का शर्मा ने शेयर किया 'सुई धागा' का पहला पोस्टर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस पोस्टर में हरे रंग के स्वेटर पर अनुष्का नीली फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहने नजर आ रही है और वरुण धवन पीले रंग के हाफ स्वेटर के साथ शर्ट पैंट पहने नजर आ रहे है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का पहला पोस्टर जारी करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से 'सुई धागा' पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइये हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी होगा।'
इस पोस्टर में हरे रंग के स्वेटर पर अनुष्का नीली फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहने नजर आ रही है और वरुण धवन पीले रंग के हाफ स्वेटर के साथ शर्ट पैंट पहने नजर आ रहे है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Aug 9, 2018 at 9:07pm PDT
अनुष्का और वरुण धवन का यह अंदाज बताता है कि फिल्म की पृष्टभूमि किसी छोटे शहर की है, जहां वह दर्जी का काम करते है। खैर दोनों अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल जुदा किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह मूवी 'मेक इन इंडिया' अभियान के थीम पर बनी है।
इसे भी पढ़ें: ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #ASKAkshay, जानिये इसकी वजह
यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है। फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें