logo-image

'संजू' में किससे प्रेरित है अनुष्का शर्मा का किरदार, राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा किया है।

Updated on: 31 May 2018, 11:35 PM

मुंबई:

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अनुष्का का किरदार एक बायोग्राफर का है। यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बुधवार को हिरानी ने कहा, 'हमने फिल्म में दिखाया है कि अनुष्का एक बायोग्राफर हैं, जो लंदन में रहती हैं, वह भारत आई हुई हैं। संजय दत्त चाहते हैं कि उनके ऊपर एक किताब लिखी जाए, लेकिन वह लिखना नहीं चाहती हैं।'

ये भी पढ़ें: 12 साल पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को लिखी थी चिट्ठी!

हिरानी ने कहा, 'हम भी जब संजय से उनकी कहानी सुन रहे थे तो बहुत बार सोचते थे कि इसे बनाएं या नहीं, इसलिए अनुष्का हमारा किरदार निभा रही हैं, लेकिन एक जीवनी लेखक के रूप में।'

फिल्म में अनुष्का घुंघराले बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आएंगी। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधरित है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा, आमिर खान ने क्यों नहीं निभाई सुनील दत्त की भूमिका