'सुई धागा' में अनुष्का शर्मा के लुक का उड़ रहा मजाक, मीम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी अपकमिंग मूवी 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है।
मुंबई:
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी अपकमिंग मूवी 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है। इस मूवी में अनुष्का एक साधारण घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई है, जो फिल्म का ही एक सीन है। इस तस्वीर पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
अनुष्का की फोटो को लेकर इंटरनेट पर मीम्स भी बनने लगे हैं। इस फोटो में अनुष्का रोती-बिलखती दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर खूब मजाक बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो बन गई है चर्चा का विषय, आखिर क्या है वजह
* When she caught virat throwing garbage on the road * pic.twitter.com/2wkAGPfL0A
— Hunट₹₹♂ (@nickhunterr) August 14, 2018
मूवी का ट्रेलर बताता है कि कैसे एक सिलाई-कढ़ाई के करने वाले खानदान का मौजी (वरुण धवन) सिलाई मशीन की दुकान में काम करता है। वह अपने मालिक का इतना भक्त है कि उनके बेटे की शादी में कुत्ते का रोल करने को भी बुरा नहीं मानता। लेकिन पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा) को यह बात नहीं अच्छी लगती।
ये भी पढ़ें: आजादी के दिन परिणीति चोपड़ा-अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर हुआ आउट
When you're suffering from constipation !! #SuiDhaaga pic.twitter.com/mgDqJTAjaY
— Gopal Vishwakarma (@GV_unique) August 13, 2018
वह मौजी को जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने के लिए प्रेरित करती है। इसके बाद शुरू होता है, वरुण धवन के 'अनएम्प्लॉयड' से 'सेल्फ एम्प्लॉयड' बनने तक का सफर।
Patriotism
— Ganesh Parmar (@SarcasmSeekar) August 14, 2018
On 15 Aug On rest of
& 26 Jan the days pic.twitter.com/YWfIErKoqC
इस फिल्म में 'मेक इन इंडिया' अभियान की भी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म का 'लोगो' देश के स्थानीय कारीगरों ने बनाया है। शरत कटारिया द्वारा निर्देशित और मनीष शर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
-
Mrunal Thakur Wardrobe: मृणाल को 2 हजार का टॉप भी लगता है महंगा, ब्रैंडेड कपडे लेना है पैंसो की बरबादी
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह