आलिया भट्ट ने 'आशिकी 3' को लेकर कभी नहीं किया था इंकार, ट्वीटर पर दी सफाई
आलिया इस वक्त में निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'राजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें विक्की कौशल भी हैं।
मुंबई:
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें उनके हवाले से कहा गया है कि वह 'आशिकी 3' में काम नहीं करना चाहतीं।
'आशिकी' सीरीज की पहली फिल्म साल 1990 में आलिया के पिता महेश भट्ट ने निर्देशित की थी, जबकि इसी सीरीज की दूसरी फिल्म 'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया। यह 2013 में रिलीज हुई, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर हैं।
आलिया ने एक टेबलॉयड की रिपोर्ट के बाद एक ट्वीट में कहा, 'मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा कि मैं 'आशिकी 3' में काम नहीं करना चाहती। पता नहीं इस संबंध में बातें कहां से आ रही हैं?
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला 'दिल से दिल तक' के सेट से बाहर, किया बुरा बर्ताव
टेबलॉयड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री इस फिल्म में भूमिका को लेकर संशय की स्थिति में हैं। आलिया ने यह भी कहा कि पिता के साथ काम करने में उन्हें वक्त लग सकता है।
आलिया ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'आशिकी बहुत खास ब्रांड है। पहली बार अपने पिता के साथ काम करना उतना ही खास होगा! सभी चीजों में समय लगता है। इसमें भी लगेगा।'
आलिया इस वक्त में निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'राजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें विक्की कौशल भी हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका इस साल करने वाले हैं शादी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए