logo-image

इस डेट को रिलीज होगी रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0'

रजनीकांत और अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी '2.0' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी हैं।

Updated on: 03 Dec 2017, 09:38 PM

मुंबई:

रजनीकांत और अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी '2.0' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी हैं। दोनों एक्टर्स की फिल्म '2.0' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है।

ये फिल्म पहले इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, जिसे पोस्टपोन कर 26 जनवरी 2018 कर दिया था। हालांकि फिल्म मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की डेट पोस्टपोन कर दी। अब फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आदर्श ने ट्वीट कर कहा, 'रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।' तरण ने इसके साथ लिखा कि ये फिल्म बाहुबली 2 की ऐतिहासिक सफलता को दोहरा सकती है।

माना जा रहा है कि 26 जनवरी 2018 को अक्षय कुमार की ही हिंदी फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है, इसलिए 2.0 फिल्म की रिलीज को आगे टाल दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: '2.0': रजनीकांत-अक्षय कुमार के बाद अब एमी जैक्सन का फर्स्ट लुक रिलीज

फिल्म निर्माता व लाइका प्रोडकशंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'सुपर स्टार रजनीकांत-अक्षय कुमार की साई-फाई फिल्म 2.0 अप्रैल 2018 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

यह मूवी 400 करोड़ के बजट में बनी है। यह एशिया की सबसे महंगी 3डी फिल्म होगी। बता दें कि '2.0' साल 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर मूवी 'इथिरन' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस मूवी में रोबोट्स और इंसानों की अलग-अलग दुनिया के बीच की भिड़ंत दिखाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 'जुड़वा 2' की 200 करोड़ क्लब में एंट्री, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म