मीका सिंह की आवाज में 'पैडमैन' का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिखी सुपरहीरो बनने की शानदार झलक
अरिजीत की रोमांटिक आवाज के बाद मीका सिंह की आवाज में शानदार गाना रिलीज हो गया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की 'पैडमैन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अरिजीत की रोमांटिक आवाज के बाद मीका सिंह की आवाज में शानदार
टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है।
मीका सिंह की आवाज में 'द पैड मैन' सॉन्ग आउट हो गया है। इस गाने में कॉमन मैन से 'पैडमैन' बनने का सफर बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।
'पैड मैन' के टाइटल ट्रैक को मीका सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। अमित त्रिवेदी ने इस गाने का म्यूजिक दिया है।
और पढ़े: अक्षय कुमार और ट्विंकल ने किया क्रिसमस डांस, वरुण धवन ने बच्चों संग बांटी खुशियां
इस गाने में अक्षय कुमार ऐसे पति की भूमिका में है जो कि अपनी पत्नी का बहुत ख्याल रखते है।
इस फिल्म में राधिका आप्टे अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका है वहीं सोनम कपूर समाजसेविका के किरदार में है। हाल ही में रिलीज हुए 'पैडमैन' के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
और पढ़े: अनुष्का की राह पर सोनम कपूर, इस बिज़नेसमैन से करेंगी शादी !
बता दें 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर बेस्ड फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था।
डायरेक्टर आर. बाल्की की इस फिल्म में अक्षय के अलावा सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो रोल है। फिल्म अगले महीने 26 जनवरी को रिलीज होगी।
और पढ़ें: अजय देवगन मराठी फिल्म 'आपला मानूस' से शुरू करेंगे नई पारी, शेयर की रिलीज डेट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें