राधिका आप्टे और सोनम कपूर के साथ अक्षय कुमार, 'पैडमैन' में ऐसा होगा लुक
अक्षय कुमार 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के जरिए शौचालय की समस्या को सामने लेकर आए थे। वह जल्द ही रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आएंगे।
मुंबई:
अक्षय कुमार जल्द ही सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ 'पैडमैन' में नजर आने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
राधिका इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वह देसी अवतार में हैं तो सोनम कपूर शर्ट-पैंट पहने शहरी लुक में दिख रही हैं। दोनों ही तस्वीर में अक्षय अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: 'अंगूरी भाभी' इस प्रोड्यूसर से करने वाली हैं शादी!
अक्षय ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'वह कारण, जिसकी वजह से वह पैडमैन बना.. जानिए 26 जनवरी 2018 को।' बता दें कि यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनंथा नाम के शख्स के जीवन पर आधारित है। इन्होंने महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Nov 15, 2017 at 12:21am PST
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Nov 15, 2017 at 12:16am PST
यह ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। 'पैडमैन' का निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं।
इसके पहले अक्षय कुमार 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के जरिए शौचालय की समस्या को सामने लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। अक्षय जल्द ही रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: आराध्या बच्चन बर्थडे: अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश