'गोल्ड' या 'सत्यमेव जयते' ? जानें कमाई के मामले में कौन-सी फिल्म किस पर पड़ी भारी
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' देश की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को रिलीज हुई थीं।
मुंबई:
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' देश की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों ने वीकएंड में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कौन-सी फिल्म किस पर भारी पड़ी है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया, 'गोल्ड' के लिए ओपनिंग वीकेंड काफी शानदार रहा। रिलीज के दो दिन तक धीमी शुरुआत के साथ फिल्म ने तीसरे से पांचवे दिन में रफ्तार पकड़ ली। अक्षय कुमार की मूवी ने पहले दिन (बुधवार) 25.25 करोड़, गुरुवार को 8.10 करोड़, शुक्रवार को 10.10 करोड़, शनिवार को 12.30 करोड़ और रविवार को 15.55 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म ने अब तक कुल 71.30 करोड़ की कमाई की है।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी' के 10वें सीजन की शूटिंग, शेयर की ये PHOTOS
#Gold has an EXCELLENT *extended* opening weekend... Took a dip on Day 2, but gradually picked up from Day 3 to Day 5... All eyes on Mon-Thu biz... Wed 25.25 cr, Thu 8.10 cr, Fri 10.10 cr, Sat 12.30 cr, Sun 15.55 cr. Total: ₹ 71.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2018
वहीं, जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो यह मूवी 'गोल्ड' के मुकाबले कम कमाई कर पाई है।
तरण आदर्श के मुताबिक, 'फिल्म ने पहले दिन (बुधवार) 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 9.18 करोड़, शनिवार को 9.03 करोड़ और रविवार को 10.26 करोड़ रुपये कमाए। 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 56.91 करोड़ रुपये की कमाई की है।'
ये भी पढ़ें: 'तूने मारी एंट्रियां' पर प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, होने वाले पति निक जोनास ने शेयर किया VIDEO
#SatyamevaJayate packs a STRONG *extended* opening weekend total... Went downhill on Day 2, but remained consistent from Day 3 to Day 5... Weekdays biz is crucial... Wed 20.52 cr, Thu 7.92 cr, Fri 9.18 cr, Sat 9.03 cr, Sun 10.26 cr. Total: ₹ 56.91 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2018
बता दें कि अक्षय की 'गोल्ड' को साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जबकि 'सत्यमेव जयते' 5वें नंबर पर है। 'गोल्ड' ने पहले दिन 25.25 करोड़, जबकि 'सत्यमेव जयते' ने 20.52 करोड़ कमाए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें