#MeToo: रिलायंस इंडस्ट्री के कंटेंट स्टूडियो हेड अजीत ठाकुर ने दिया इस्तीफा
मी टू (#MeToo) कैंपेन की वजह से अब तक कई लोगों को काम से हाथ तक धोना पड़ा है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के कंटेट स्टूडियो के हेड अजीत ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है।
मुंबई:
मी टू (#MeToo) कैंपेन की वजह से अब तक कई लोगों को काम से हाथ तक धोना पड़ा है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के कंटेट स्टूडियो के हेड अजीत ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की राइटर सुप्रिया प्रसाद ने अजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक बार जॉब के लिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने गलत व्यवहार किया और उल्टे-सीधे सवाल पूछे। साथ ही जबरन शराब और कोकीन खाने के लिए भी मजबूर किया।
ये भी पढ़ें: इस साल नहीं होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत ठाकुर के वकील ने इस खबर को कंफर्म किया है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सुप्रिया के खिलाफ लीगल एक्शन भी ले सकते हैं।
गौरतलब है कि भारत में #MeToo अभियान तब तेज हुआ, जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद आलोक नाथ, विकास बहल और साजिद खान जैसी तमाम हस्तियों पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए जा चुके हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य