'सन ऑफ सरदार' के बाद एक बार हंसाने को तैयार है अजय देवगन-धीर की जोड़ी
'सन ऑफ सरदार' के बाद फिल्ममेकर अश्विनी धीर एक फिर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे है।
मुंबई:
'सन ऑफ सरदार' के बाद फिल्ममेकर अश्विनी धीर एक बार फिर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे है।
इस फिल्म को लेकर धीर ने कहा, 'हम (अजय और मैं) एक फिल्म साथ में कर रहे हैं। यह 'सन ऑफ सरदार' की तरह कॉमेडी फिल्म होगी। शायद ये 'सन ऑफ सरदार -2' होगी। मैं अभी बस यही कह सकता हूं कि ये सरदार पर होगी। ये एक परिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी।'
उन्होंने कहा, 'अगर हम नवंबर- दिसंबर में शुरूआत करते हैं तो इसे पूरा होने में छह महीने लगेंगे, ऐसे में दीवाली पर रिलीज हो सकेगी। लेकिन यह अभी पक्का नहीं है। रिलीज की तारीख तय करने की जिम्मेदारी मैं अजय देवगन पर छोड़ता हूं। वह खुद निर्माता हैं, ऐसे में वह फैसला करेंगे।'
हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'रेड' की तो दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों के अनुसार 'रेड' जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के जबरदस्त स्टंट से भरपूर 'बागी 2' का एक्शन प्रोमो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह