महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले सत्ता में है, क्या उन्हें जेल में डाल देना चाहिए?: स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती है। राजधानी दिल्ली में आज स्वरा भास्कर मीडिया से रूबरू हुईं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती है। राजधानी दिल्ली में आज स्वरा भास्कर मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने इशारों -इशारों में केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा। स्वरा ने कहा कि इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक़्त कुछ ऐसे लोग भी थे जो आज सत्ता में हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वरा ने कहा, 'इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक़्त भी कुछ ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, आज वो सत्ता में है। उन सबको डाल देना चाहिए जेल में? नहीं न'
#WATCH: Actor Swara Bhaskar in an interaction with media in Delhi says, 'Is desh mein Mahatma Gandhi jaise mahaan insaan ki hatya hui, us waqt bhi kuch aise log the jo celebrate kar rahe the unki hatya ko, aaj wo satta mein hain, un sabko daal dena chahiye jail mein?' pic.twitter.com/06tSMpo0d1
— ANI (@ANI) September 1, 2018
Is desh mein Mahatma Gandhi jaise mahaan insaan ki hatya hui, us waqt bhi kuch aise log the jo celebrate kar rahe the unki hatya ko, aaj wo satta mein hain, un sabko daal dena chahiye jail mein?, nahin na. Obvioulsy nahi: Actor Swara Bhaskar in an interaction with media in Delhi pic.twitter.com/vZPaeIIWVl
— ANI (@ANI) September 1, 2018
स्वरा के इस बयान को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से पांच वामपंथी कार्यकर्ताओं को नक्सल समर्थक होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और इन पांचों सहित करीब 10 लोगों के आवास पर पुणे पुलिस ने छापेमारी की थी।
और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर के सिर पर आई मुसीबत, इतने करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी
हैदराबाद में वरवर राव, दिल्ली में गौतम नवलखा, हरियाणा में सुधा भारद्वाज और महाराष्ट्र में अरुण फरेरा और वेरनोन गोंजैल्वस को मंगलवार को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को छह सितंबर को अगली सुनवाई होने तक उनके घरों में ही नजरबंद रखने का आदेश दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की गिनती उन सेलेब्स में होती है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। बीते दिनों स्वरा ने ट्वीट की श्रृंख्ला में भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया था। इसी बीच एक ट्वीट में उन्होंने मेजर गोगोई का इशारों -इशारों में जिक्र किया। विवादित ट्वीट के बाद स्वरा को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर