logo-image

PETA ने अनुष्का शर्मा को दिया 'पर्सन ऑफ द ईयर' खिताब

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का की झोली एक के बाद एक खुशियों से भरती जा रही है। अपने ब्वॉयफ्रेंड और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से हाल ही में शादी रचाने वाली अनुष्का के लिए एक और अच्छी खबर आई है।

Updated on: 28 Dec 2017, 07:36 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का की झोली एक के बाद एक खुशियों से भरती जा रही है। अपने ब्वॉयफ्रेंड और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से हाल ही में शादी रचाने वाली अनुष्का के लिए एक और अच्छी खबर आई है।

अच्छी खबर ये है कि PETA ने अनुष्का को 2017 के ‘पर्सन आफ द ईयर’ अवॉर्ड के लिये नॉमिनेट किया है।

पीपुल्स फार द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनीमल (PETA) के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा कि अनुष्का शर्मा एनिमल राइट्स की समर्थक हैं और हम उनके दयाल स्वभाव और काम की प्रशंसा करते हैं।

और पढ़ें: #YearEnd 2017: विरुष्का के नाम हुआ रिकॉर्ड, अनुष्का का शादी वाला ट्वीट बना 'गोल्डन ट्वीट'

आपको बता दे अनुष्का अक्सर अपने पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कई बार जानवरों के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ बोला है।

PETA ने अपने बयान में कहा कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर मुंबई में पशुओं पर क्रूर अत्याचार पर प्रतिबंध की मांग की है, जहां अक्सर लाचार घोड़ों को बगैर पर्याप्त आराम, भोजन या पानी दिये सभी मौसमों में यात्रियों को खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़ें: #VirushkaReception: विरुष्का' की ग्रैंड एंट्री, धोनी-माधुरी जैसे सितारों से सजा रिसेप्शन