बिश्नोई गैंग रच रहा था सलमान खान के मर्डर की साजिश, एसटीएफ ने किया खुलासा
जानकारी के मुताबिक, संपत नेहरा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा था।
नई दिल्ली:
हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
एसटीएफ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, संपत नेहरा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा था।
पुलिस ने बताया, 'बिश्नोई ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। नेहरा ने मुंबई जाकर अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की और काम खत्म होने के बाद वह विदेश जाने की प्लानिंग कर रहा था।'
Haryana STF arrested Lawrence Bishnoi gang's contract killer Sampat Nehra from Hyderabad. Police say 'Bishnoi had threatened to kill Salman Khan in connection with blackbuck case. Nehra had gone to recce his residence in Mumbai&planned to flee outside India after executing plan'. pic.twitter.com/DttshYfoZR
— ANI (@ANI) June 9, 2018
संपत ने बताया है कि सलमान खान की हत्या करने के लिए उसने दो दिन तक उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की। सलमान खान कब बालकनी में फैंस से मिलने आते हैं और कब बाहर जाते हैं।
नेहरा ने पूछताछ में आगे बताया कि वो फैन से मिलने के दौरान ही सलमान पर हमला करना चाहता था और उसके बाद देश छोड़कर भाग जाना चाहता था।
इस साजिश को अब लॉरेंस बिश्नोई की उस धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान को खुद जोधपुर में मारने की बात कही थी।
बता दें कि नेहरा के खिलाफ हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
संपत नेहरा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है, जिसने जनवरी 2018 में भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
गौरतलब है कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' (1998) की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में उन्हें दोषी पाया गया था और पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद ही उन्हें 25 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत भी मिल गई थी।
इस मामले में सलमान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी भी सह-आरोपी थे, लेकिन उन्हें निर्दोष पाकर बरी कर दिया गया।
औक पढ़ें: सोशल मीडिया पर शख्स ने सोफिया हयात से पूछा 'एक रात का रेट', अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह