सिक्किम के ब्रांड एंबेसडर बने ए.आर. रहमान
रहमान को 'द रेड पांडा विंटर कार्निवाल 2018' की शुरुआत में सम्मानित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य की विशेषताओं को बढ़ावा देकर पर्यटन को बढ़ावा देना है।
नई दिल्ली:
ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को आधिकारिक तौर पर सोमवार को सिक्किम का पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे राज्य का चेहरा बनने का सम्मान मिला है, जो न केवल दिखने में बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी सुंदर है।
रहमान को 'द रेड पांडा विंटर कार्निवाल 2018' की शुरुआत में सम्मानित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य की विशेषताओं को बढ़ावा देकर पर्यटन को बढ़ावा देना है।
रहमान ने कहा, 'जैसा कि हेलेन केलर ने कहा है -दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे खूबसूरत चीजें न ही देखी जा सकती हैं या न ही छुई जा सकती हैं। मुझे लगता है कि यह सिक्किम और केवल सिक्किम के लिए ही कहा गया था।'
और पढ़ें: 'अदालत' में वहीदा रहमान के साथ काम करना सम्मान की बात थी: अमिताभ
उन्होंने कहा, 'सिक्किम की सुंदरता केवल उसके पहाड़ों और घाटियों में ही नहीं है, बल्कि इसकी भावनाओं और संस्कृति में भी है। मैं राज्य के विकास और आकर्षक संस्कृति से बहुत प्रभावित हूं। मुझे गर्व है कि मुझे इस खूबसूरत राज्य का चेहरा बनने का सम्मान मिला।'
कार्यक्रम में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने रहमान को सम्मानित करते हुए कहा कि वे उनके साथ मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों और उपलब्धियों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रोमित राज ने किया सपोर्ट, कहा- वह आज भी खास हैं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें