बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सड़क निर्माण कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या
गुरुवार को बिहार के सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
highlights
- छपरा में सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या
- हत्या के कारणों की नहीं मिली जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
- पहले भी हो चुकी है सड़क निर्माण से जुड़े कर्मचारियों की हत्या
छपरा:
बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह हत्या करने से नहीं चूकते। गुरुवार को सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, दिघवारा से भेल्दी तक सड़क बना रही सृष्टि डेवलपमेंट प्राइवेट कंपनी के भगवानपुर आधार शिविर पर देर रात धावा बोलकर अज्ञात अपराधियों ने वहां सो रहे दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
बेढ़नी के थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान कंपनी के मुंशी लाल बाबू मिश्रा (60) (मटिहानी, बेगूसराय) व धर्मवीर कुमार (40) (रूकनपुरा, पटना) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद दहशत में हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पिछले साल दरभंगा में सड़क निर्माण से जुड़े इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में