logo-image

बिहारः मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में नाबालिगों से रेप मामले में बड़ा खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चियों के साथ यौन उत्‍पीड़न का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस शेल्टर होम की खुदाई करने का फैसला किया है।

Updated on: 23 Jul 2018, 11:40 AM

नई दिल्ली:

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चियों के साथ यौन उत्‍पीड़न का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस शेल्टर होम की खुदाई करने का फैसला किया है।

बता दें कि यौन उत्‍पीड़न की एक पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि एक लड़की ने जब कर्मचारियों की बात नहीं मानी तो उसे मारकर शेल्‍टर होम के परिसर में ही दफना दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चियों के साथ दरिंदगी करने के बड़े मामले की जांच चल रही है। शेल्टर हाउस परिसर की खुदाई शुरू कर दी गई है। खुदाई के बाद मिली चीजों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है इस सेल्टर होम से 6 लड़कियों के गायब होने की खबर मिली है। साल 2013 से 2018 के बीच गायब हुई इन लड़कियों की कोई शिकाय पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है।

पुलिस अब इन बच्चियों की तलाश में साहू रोड स्थित शेल्‍टर होम परिसर की खुदाई शुरू करने जा रही है।

और पढ़ें: श्रीलंका के गुणातिल्का क्रिकेट के सभी प्रारुपो से निलंबित, आचार संहिता का किया उल्लंघन