logo-image

झारखंड: आरजेडी चीफ लालू यादव पहुंचे रांची, दोबारा होंगे रिम्स में भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिलने के बाद रांची पहुंच गए हैं। लालू को अब दोबारा रांची के रिम्स अस्पतल में भर्ती कराया जाएगा।

Updated on: 01 May 2018, 10:11 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिलने के बाद रांची पहुंच गए हैं। लालू को अब दोबारा रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

चारा घोटाला केस में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू को कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने पर पहले रिम्स और फिर दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।

दिल्ली के एम्स से लालू को वापस रांची के रिम्स में भेजे जाने के फैसले पर सियासत गर्मा गई है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है लेकिन एम्स की ओर से बयान दिया गया है कि लालू अब फिट हैं।

लालू ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कहने पर जानबूझकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, अभी उनका इलाज भी पूरा नहीं हुआ है।

लालू को चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी करार दिया गया है और वह झारखंड के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।