बिहार: रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह सहित 3 की हत्या
बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह और उसके दो सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है।
नई दिल्ली:
बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह और उसके दो सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है। हत्या के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार, धनजी सिंह रात को अपने आठ से 10 लोगों के साथ अपनी स्कॉर्पियो पर सवार होकर शाहपुर गांव से अमरातलाब की ओर जा रहे थे कि तभी दुर्गापुर गांव की सोन उच्चस्तरीय नहर के पास एक अन्य अपराधिक गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इस दौरान दोनों ओर से गोली चली। इस घटना में धनजी सिंह सहित भोजपुर के रहने वाले मंटू सिंह और नोखा क्षेत्र के निवासी शशिकांत तिवारी उर्फ शशि बाबा की मौत हो गई।
सासाराम के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे दो अपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई की आशंका है। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है व पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक धनजी प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना प्रमुख ब्रजेश्वर सिंह का करीबी रहा है और नोखा क्षेत्र से बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका था। चुनाव में हालांकि धनजी हार गया था। नोखा के रहने वाले धनजी कई अपराधिक घटनाओं में कई बार जेल भी जा चुका था।
यह भी पढ़ें: हनीप्रीत का कबूलनामा, पंचकूला हिंसा में थी शामिल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य