बिग बॉस 10: सलमान-शाहरुख संग 'रईस' की 'लैला' ने लगाए ठुमके, प्राइज मनी घटने पर घरवाले हुए हैरान
कॉमेडियन भारती और मुबीन सौदागर ने सलमान-शाहरुख और घरवालों के साथ खूब मस्ती की।
नई दिल्ली:
रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 10' के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। शाहरुख खान और सलमान खान ने दोस्ती दिखाते हुए मंच शेयर किया तो सनी लियोनी ने भी दोनों का साथ दिया। सनी ने शाहरुख और सलमान को दीवार फिल्म का एक सीन क्रिएट करने को कहा। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की।
इसके पहले सलमान खान ने शानदार परफॉर्मेंस दी। शाहरुख ने 'बिग बॉस' के सेट पर अपनी फिल्म 'रईस' का प्रमोशन किया। इस दौरान दोनों ने ऑडियंस के साथ ढेर सारी बातें की और लाइव टास्क खेला। सलमान ने शाहरुख से कई सवाल भी पूछे।
.@BeingSalmanKhan & @iamsrk's smoking hot performance will definitely leave you wanting more! #SultanMeetsRaeesOnBB10 pic.twitter.com/0XvSU8deTM
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 22, 2017
शाहरुख ने मनवीर गुर्जर को फोन किया और बानी के सामने अंडों को स्टोर रूम में छिपाने का सीक्रेट टास्क दिया। हालांकि, मनवीर द्वारा 2 अंडे के ट्रे छिपाने के बाद बानी को इसका पता चल गया। मनवीर की इस हरकत से बानी काफी अपसेट नज़र आईं। इसके बाद शाहरुख ने मनवीर को एक और टास्क दिया, जिसके तहत उन्हें लोपा के सामने बानी की प्रशंसा करनी थी। हालांकि, बाद में खुद सलमान ने सभी घरवालों के सामने इसका खुलासा कर दिया।
.@iamsrk calls #ManveerGurjar and gives him a secret task! #SultanMeetsRaeesOnBB10 pic.twitter.com/rdj2YvEtWB
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 22, 2017
इसके बाद सलमान खान ने घरवालों को एक-दूसरे के बारे में बताने का टास्क दिया। साथ ही यह भी बताया कि ग्रैंड फिनाले से पहले हफ्ते के बीच में एक निष्कासन होगा, यानि किसी एक प्रतिभागी को ग्रैंड फिनाले से कुछ वक्त पहले ही घर छोड़ना होगा। रोहन और बानी जे को इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।
कॉमेडियन भारती और मुबीन सौदागर ने सलमान-शाहरुख और घरवालों के साथ खूब मस्ती की। वहीं, घर से बाहर हुईं मोनालिसा ने मनवीर और मनु के बारे में कई खुलासे किए। मोनालिसा को लगता है कि मनवीर को मनु पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बिग बॉस के घर में अपनी जर्नी देख मोनालिसा रो पड़ीं।
इसके अलावा बिग बॉस ने प्राइज मनी को घटाकर 40 लाख रुपये कर दिया है। बिग बॉस ने ऐसा क्यों किया, यह जानने के लिए करना होगा कल तक का इंतज़ार...।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि