Bigg Boss 10: ग्रैंड फिनाले से पहले ओम स्वामी को लोनावाला पुलिस ने हिरासत में लिया
'बिग बॉस' के फिनाले में ओम स्वामी कोई अड़चन न पैदा करें, इसे ध्यान मे रखते हुए लोनावाला पुलिस ने उसे पहले ही अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
नई दिल्ली:
बिग बॉस 10 के ग्रैंड फिनाले से पहले घर के सबसे विवादित सदस्य रहे ओम स्वामी को लोनावाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबरों की मानें तो ओम स्वामी ने सलमान खान के साथ कलर्स को धमकी दी थी कि वह 'बिग बॉस' का फिनाले नहीं होने देंगे।
'बिग बॉस' के फिनाले में ओम स्वामी कोई अड़चन न पैदा करें, इसे ध्यान मे रखते हुए लोनावाला पुलिस ने उसे पहले ही अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
देश के अधिकांश हिस्से में इस रिएलिटी शो के विजेता की घोषणा पर हर किसी की नजर है। मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी, लोपामुद्रा राउत और बानी जे इस शो के फाइनलिस्ट हैं। इनमें से जिसको देश की जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया होगा, उसे ही बिग बॉस विजेता का ताज पहनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें, Bigg Boss 10 finale: मनवीर, मनु, लोपामुद्रा और बानी जे में कौन मारेगा बाजी, किसके हाथ लगेगा 40 लाख का ईनाम
वहीं इससे एक दिन पहले 'बिग बॉस 10' के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले घर में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस पैनल डिस्कशन में डायरेक्टर फराह खान, पुनीत इस्सर, रवि दुबे, टीवी एंकर श्वेता सिंह और आर जे मलिशका शामिल हुए।
इस दौरान पुनीत इस्सर और फराह खान इंडियावालों पर बेहद आक्रोशित नजर आए। पुनीत इस्सर और फराह खान ने कहा कि इंडिया वालों ने घर में काफी अग्रेशन दिखाया। इसके साथ ही अन्य पैनलिस्ट ने भी घर में बचे चारों फाइनलिस्ट को लेकर अपनी-अपनी राय रखी।
वहीं घर में मौजूद 2 सेलिब्रिटी लोपामुद्रा, बानी जे और 2 इंडिया वालों मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी पर हर किसी की नजर है। उन्होंने भी पैनल डिस्क्शन के दौरान अपने अपने पक्ष को रखा। बानी ने कहा कि मैंने घर में रहने के दौरान टॉयलेट तक साफ किया, लेकिन इंडिया वालों ने ये सब बिल्कुल भी नहीं किया।
ये भी पढ़ें, 'बिग बॉस 10' में बानी ही जीतेंगी 40 लाख, एक्स कंटेस्टेंट का खुलासा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य