logo-image

बिग बॉस 10 से बाहर हुई मोनालिसा, शो में पहुंचे शाहरुख

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 10' के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। शाहरुख खान ने शो में पहुंच कर सलमान खान से अपने दोस्ती दिखायी। वहीं मोनालिसा की टीम से विदाई हुई।

Updated on: 22 Jan 2017, 12:06 AM

नई दिल्ली:

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 10' के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। शाहरुख खान ने शो में पहुंच कर सलमान खान से अपने दोस्ती दिखायी और कंटेस्टेंट को टास्क दिये। इस टास्क में सलमान और शाहरुख की फिल्म करन-अर्जुन का रंग भी दिखा। 'झलक दिखला जा' की टीम भी 'बिग बॉस 10' में पहुंची। वहीं मोनालिसा की टीम से विदाई हुई।

फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए पहुंचे शाहरुख खान ने करन-अर्जुन टीम बनाकर टास्क दिये। इस टास्क में अर्जुन की टीम ने जीत हासिल की।

सलमान ने शाहरुख की आगामी फिल्म 'रईस' की तारीफ भी की। रईस 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। शाहरुख और सलमान रविवार को भी 'बिग बॉस-10' में नजर आएंगे। शाहरुख के साथ रईस की टीम भी होगी।

प्रमोशन के लिए पहुंची 'झलक दिखला जा' की टीम

'बिग बॉस 10' में डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और गणेश हेगड़े भी पहुंचे। इस मौके पर सलमान 'झलक दिखला जा' की टीम के साथ बेबी को बेस पसंद है गाने पर थिरकते दिखे।

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट को कई उपाधि भी दी गई। बानी जे को 'मिस ओवर रिएक्शन', मनवीर गुर्जर्र को 'भाई द वे', मोनालिसा को 'मिस ओएमजी' तो लोपा को न्याय की देवी की उपाधि दी गई।

मोनालिसा शो से बाहर

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में मजबूत प्रतिभागी मानी जा रही भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मोनालिसा शो से बाहर हो गयी। मोनालिसा ने हाल ही में 'बिग बॉस' के घर में विक्रांत सिंह से शादी की थी।

शो के फिनाले से पहले 'बिग बॉस' ने मोनालिसा और विक्रांत सिंह के साथ दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए इस सप्ताह घर में दोनों की शादी करायी थी। शादी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार रविकिशन समेत कई अभिनेता पहुंचे थे।