Bigg Boss10: ओम स्वामी के खिलाफ हुए घर वाले, बानी और गौरव चोपड़ा की दोस्ती में भी दरार
ओम स्वामी ने यह ऐलान कर दिया कि अगर रोहन उन्हें सजा देते हैं तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद दूसरे खराब परफॉर्मपर के तौर पर रोहन ने नितिभा कौल का नाम लिया।
नई दिल्ली:
बॉस सीजन 10 के 40वें दिन की शुरुआत सोने की खान से सोना निकालकर घर के कैप्टन को देने के टास्क की समाप्ति से शुरू हुआ।
टास्क के बाद बिग बॉस ने घर के कैप्टन रोहन मेहरा को यह बताने को कहा कि किसने टास्क में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोहन ने टास्क में सबसे खराब परफॉर्मेंस के लिए ओम स्वामी का नाम दिया।
.@rohan4747 nominates #OmSwami as one of the worst performers! Will he take it well? #BB10 pic.twitter.com/W9eEHT8E5I
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 25, 2016
अपनी बातों के लिए चर्चा में रहने वाले ओम स्वामी भला इस पर कहां चुप रहते। उन्होंने तत्काल जवाब दिया रोहन उनके कारण कप्तान बने और अब वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
फिर ओम स्वामी ने लगे हाथ ये ऐलान भी कर दिया कि अगर रोहन उन्हें सजा देते हैं तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद दूसरे खराब परफॉर्मर के तौर पर रोहन ने नितिभा कौल का नाम लिया। बहरहाल इस बीच माहौल खुशनुमा भी नजर आया और दर्शकों ने डांस करने की कोशिश करते ओम स्वामी को भी देखा।
#OmSwami has got the moves! And they are to die for! #BB10 #BB10Undekha #ManveerGurjar @MonalisaAntara https://t.co/5X52zdq6GA
— COLORS (@ColorsTV) November 25, 2016
इन सबके बीच घर में गुटबाजी और एक-दूसरे को गलत साबित करने का सिलसिला भी चलता रहा। गौरव चोपड़ा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ओम स्वामी राजनीति कर रहे हैं। तो दूसरी ओर ओम स्वामी ने बिग बॉस-10 के घर को महाभारत का अखाड़ा करार दे दिया और कहा कि इस जंग को वही जीतेंगे।
#OmSwami calls the #BB10 house 'Mahabharata' and also adds that he will win the war! pic.twitter.com/PhDWQLSYMY
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 25, 2016
इसके बाद 'पपेट टास्क' शुरू हो गया। इसके तहत गोल्ड माइन टास्क के चार खराब परफॉर्मर्स को घर के कप्तान रोहन का कठपुतली बनना था। रोहन ने पपेट टास्क में ओम स्वामी को बटर के दो टुकड़े खाने को कहा। लेकिन रोहन पर ओम स्वामी की व्यक्तिगत टिप्पणी ने घर के माहौर को एक बार फिर गर्मा दिया।
Housemates get angry as #OmSwami passes personal comments about @rohan4747! #BB10 pic.twitter.com/PU8TTGk5Eb
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 25, 2016
इसके बाद रोहन ने सजा के तौर पर नितिभा को जेल भेज दिया। वहीं ओम स्वामी को सजा के तौर पर बिग बॉस के अगले आदेश तक स्ट्रेचर पर रहना होगा।
#OmSwami to be on the stretcher as a part of the punishment & drama ensues even on the stretcher! #BB10 pic.twitter.com/Gkkn7S2g4u
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 25, 2016
इसके बाद मनवीर गुर्जर और ओम स्वामी के बीच भी कहा सुनी हुई। ऐसा लग रहा है कि अब घर वाले ओम स्वामी के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं।
Housemates seem to be tired of putting up with #OmSwami's tantrums! What do you think should the housemates do? #BB10
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 25, 2016
इसके बाद बिग बॉस ने ओम स्वामी को कंफेशन रूम में बुलाया और हिदायत दी कि वे घर वालों से ठीक से व्यवहार करें। इन सबके बीच बिग बॉस ने कुछ घर के नियमों को लेकर लचर रवैया अपनाने के कारण सभी लग्जरी प्वाइंट वापस ले लिए हैं। वहीं, बानी और गौरव चोपड़ा की दोस्ती में भी दरार पड़ती नजर आ रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
-
Mrunal Thakur Wardrobe: मृणाल को 2 हजार का टॉप भी लगता है महंगा, ब्रैंडेड कपडे लेना है पैंसो की बरबादी
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह