logo-image

Bigg Boss 10, 23 November: रोहन ने सोना बचाया, ओम स्वामी और नितिभा कौल भिड़े

'बिग बास' में आज यानि 23 नवंबर को घर सभी सदस्यों को सोना ढ़ूढंना का टास्क दिया गया। सारा सोना रोहन मेहरा के पास था। उसे इस सोने का मालिक बनाया गया था।

Updated on: 24 Nov 2016, 12:19 AM

नई दिल्ली:

'बिग बास' में आज यानि 23 नवंबर को घर सभी सदस्यों को सोना ढ़ूढंना का टास्क दिया गया। सारा सोना रोहन मेहरा के पास था। उसे इस सोने का मालिक बनाया गया था। सभी ने इस कार्यों को बखूबी निभाया, लेकिन ओम स्वामी काफी ज्यादा उत्साहित दिखे। ओम स्वामी को इस दौरान ​नितिभा कौल से बहस करते हुए भी देखा गया।

वह किसी को भी इस टास्क के लिए आगे नहीं आने दे रहे थे। स्वामी ने कहा कि मैं ही इस कार्य को करूंगा। वहीं 'बिग बॉस' ने लोपामुद्रा और मनु पंजाबी को सोना चुराने का सिक्रेट टास्क दिया था।

ये दोनों रात को सवा चार बजे सोना चुराने की कोशिश कर रहे थे, ले​किन तभी रोहन के जग जाने से वह कार्य में असफल रह गए।

मनु पंजाबी लोपामुद्रा से हताश नजर आए, क्योंकि वह किसी भी कार्य को अंजाम दे पाने में बार बार असफल हो जा रही थी। मनु ने लोपा को बोला कि सारे घरवालों को नींद की गोलियां दे देते हैं और हम आसानी से सोना चुरा सकते हैं।